जलपरी क्या सचमुच में होती हैं ?

क्या जलपरियो का अस्तित्व है ? 
बचपन में आपने भी दादी-नानी से जलपरियों की कहानी सुनी होगी. जलपरी (Mermaid) यानी एक ऐसी मछली जिसकी आधी बॉडी इंसान की तरह होती है. कई कहानियों, फिल्मों में आपने जलपरियां देखी होगी. रियल लाइफ में कई ऐसे लोग भी हैं जिन्होंने जलपरियों को देखने की बात कही है लेकिन आज तक इस बात का कोई सबूत नहीं मिल पाया
जलपरी इतनी सुंदर होती हैं कि उन्हें देखकर किसी का भी मन मचल जाए. पर क्या आपने सच में जलपरी देखी है? अगर आपको लगता है कि ये कोरी कल्पना है तो हम ऐसी तस्वीर लाए हैं जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.

ये जो फ़ोटो आप देख रहे हैं , दावा किया जा रहा है कि ये एक सचमुच की जलपरी हैं , लेकिन दोस्तो ये दावा पूरी तरह झूठी हैं , दरअसल ये एक सिलिकॉन की बनी हुई जलपरी हैं 

क्या सचमुच होती हैं जलपरियां ? 

मत्स्य कन्या (Mermaid) : दुनिया की हर संस्कृति और धर्म में मत्स्य कन्याओं या कहें कि जलपरियों के होने के किस्से और कहानियां मिलते हैं। कई लोग ऐसा दावा करते हैं कि उन्होंने मत्स्य कन्याओं को देखा है। आपको यूट्यूब पर इस तरह के दावे के कई वीडियो भी मिल जाएंगे। हालांकि इसमें कितनी सच्चाई है यह कोई नहीं जानता। जलपरी को जिसे अंग्रेजी में मर्मेड कहते हैं, फ्रेंच शब्द मर याने सागर और मेड यानी युवा लड़की । 
भारतीय रामायण के थाई व कम्बोडियाई संस्करणों में रावण की बेटी सुवर्णमछा (सोने की जलपरी) का उल्लेख किया गया है। वह हनुमान का लंका तक सेतु बनाने का प्रयास विफल करने की कोशिश करती है, पर अंततः उनसे प्यार करने लगती है। 

कहते हैं कि दुनियाभर के समुद्री यात्रियों और नाविकों ने जलपरियों के देखे जाने के कई दावे किए हैं। अपनी कैरेबियंस की यात्रा के दौरान क्रिस्टोफर कोलंबस ने भी ऐसा ही कुछ देखने का जिक्र किया था। उन्होंने अपने एक लेख में लिखा था कि उन्होंने अपनी आंखों के सामने मानव मछली की तरह एक जीव को देखा था और वह भी 3 बार। ऐसे ही दो दृश्य वैंकुवर और विक्टोरिया के तटों पर देखे गए। सन् 2009 में दर्जनों लोगों ने इसराइल के एक तट पर जलपरी की तरह ही दिखती एक आकृति को समुद्र में उछलते और कलाबाजियां करते देखा था। सुनामी आने के बाद भी एक तट पर ऐसी ही मृत जलपरी देखे जाने की खूब चर्चा हुई थी।

निष्कर्ष : जलपरियां देखने का दावा बहुत लोग करते हैं लेकिन ये आज तक साबित नही हो पाया कि जलपरियां सच मे हैं या नही, और वैज्ञानिक इस से साफ इंकार करते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

नाथूराम गोडसे ने गांधी को क्यों मारा?

कैसे हुई स्वामी विवेकानंद की मृत्यु