Posts

Showing posts with the label Inspiring story

Inspiring story | प्रेरणादायक कहानी

Image
एक लड़का पैदल कही जा रहा था , थोड़ी दूर आगे चलते ही उसने देखा कि  3-4 हाथी बंधे हुए देखा वो उन्हें देख वही रुक गया उसने देखा कि ये सारे हाथी एक पतली रस्सी से बंधे हुए है...... इतने में उसे महावत दिखाई देता हैं वो तुरंत उसके पास जाता है और बड़े आश्चर्य से महावत से पूछता है कि "ये हाथी इतनी पतली रस्सी से कैसे बंधे हुए है ये तो रस्सी को बड़ी आसानी से तोड़ सकते"  महावत ने कहा कि "जब ये छोटे होते है तो इन्हें इतनी पतली रस्सी से बंधा जाता है तब ये रस्सी को तोड़ने का प्रयास करते है पर नही तोड़ पाते और समय के साथ मान लेते है कि ये रस्सी नही टूट सकती और अब जब ये बड़े हो गए है तो तोड़ने का प्रयास भी नही करते है".... इस कहानी से सीख मिलती है कि हमें पुरानी मिली असफलताओ के कारण हार नही मानना चाहिए |